IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
28 लाख के लेनदेन ने लिया खूनी रूप आंवला में पिता पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग बेटे की मौत पिता घायल
बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में भैंसों की खरीद फरोख्त के 28 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद खूनी वारदात में बदल गया। रविवार रात फार्म से घर लौट रहे पिता पुत्र पर घात लगाए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं अचानक हुई फायरिंग में 23 वर्षीय युवक अकरम अली के सिर और गले में गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई जबकि उनके पिता अशरफ अली भी गोली लगने से घायल हो गए वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।
फार्म से घर लौटते समय किया हमला
जानकारी के मुताबिक आंवला के फुटा दरवाजा स्थित घेर जाफर खां निवासी सैयद अकरम अली (23) खेती किसानी के साथ पशुपालन का काम करते थे उनका घर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर गाय भैंसों का फार्म है रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे अकरम अपने पिता अशरफ अली के साथ फार्म से घर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पिता पुत्र को निशाना बना लिया।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अचानक दोनों पर कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी गोलियों की आवाज से आसपास का इलाका दहल उठा हमले में अकरम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े जबकि उनके पिता अशरफ अली के हाथ में गोली लग गई।
बेटे के सिर और गले में लगी गोली पिता ने परिचित को किया फोन
फायरिंग में अकरम के सिर और गले में गोलियां लगी थीं वहीं उनके पिता अशरफ अली के हाथ में गोली लगने से वह भी लहूलुहान हो गए घायल अवस्था में अशरफ ने किसी तरह अपने एक परिचित को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिचित ने परिवार को वारदात की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने अकरम को मृत घोषित कर दिया। वहीं अशरफ अली के घायल हाथ की ड्रेसिंग करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
28 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर चल रही थी रंजिश
इस वारदात के पीछे भैंसों की खरीद फरोख्त में हुए 28 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार इसी रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद और रंजिश चल रही थी आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते पिता पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया हालांकि वारदात के पीछे की वास्तविक वजह और हमलावरों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
एसपी दक्षिणी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए 16 नवंबर को पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती अंशिका वर्मा ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर निरीक्षण किया उन्होंने घटनास्थल की परिस्थितियों का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई और जांच को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
23 वर्षीय अकरम अली की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है जिस घर में कुछ देर पहले तक खुशियां थीं वहां अब मातम पसरा है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं दिनदहाड़े नहीं बल्कि रात के समय हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है पुलिस मामले की जांच में जुटी है हमलावरों की गिरफ्तारी और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के संबंध में आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Bareilly Aonla BareillyPolice Akr amAli CrimeNews MurderCase FiringIncident AnshikaVerma UttarPradeshNews BareillyNews IHMO live news
إرسال تعليق