⚡ ब्रेकिंग News

65 हज़ार दीपको से जगमगाई पुलिस लाइन दीपोत्सव ने बिखेरी भव्यता

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

65 हजार दीपकों से जगमगाई पुलिस लाइन दीपोत्सव ने बिखेरी भव्यता

छोटी दीपावली पर बरेली पुलिस ने दिया एकता शांति और सद्भावना का संदेश पुलिसकर्मियों के बच्चों को बांटे उपहार

बरेली छोटी दीपावली के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइंस बरेली में बरेली पुलिस की ओर से भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया इस दौरान पुलिस लाइंस परिसर को लगभग 65 हजार दीपकों से सजाया गया हजारों दीपकों की जगमगाती रोशनी से पूरा परिसर आलोकित हो उठा दीपों की आकर्षक श्रृंखलाओं ने ऐसा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया कि पुलिस लाइंस दीपों की रोशनी में नहाई नजर आई इस भव्य आयोजन के माध्यम से बरेली पुलिस ने समाज को एकता शांति सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मंडलायुक्त शंभु कुमार जिलाधिकारी अविनाश सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य पुलिस अधीक्षक नगर चिराग जैन और पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने भव्य आतिशबाजी भी की जिससे दीपोत्सव की खुशियां और बढ़ गईं।

दीपों से सजा पुलिस लाइंस परिसर

दीपोत्सव के लिए पुलिस लाइंस परिसर को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। परिसर के विभिन्न स्थानों पर दीपों की सुंदर कतारें सजाई गईं लगभग 65 हजार दीपकों की रोशनी ने पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों और उनके परिजनों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया पुलिस परिवार के सदस्यों ने मिलकर दीप जलाए और दीपावली की खुशियां साझा कीं।

डीआईजी ने बताया एकता का प्रतीक

पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है पुलिस विभाग भी समाज में सुरक्षा विश्वास और शांति का प्रकाश फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि यह दीपोत्सव पुलिस परिवार की एकता कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को प्रदर्शित करता है। ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव एवं सामूहिकता की भावना को मजबूत करते हैं।

एसएसपी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सभी पुलिसकर्मियों और जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सकारात्मक सोच, परस्पर सहयोग और सामाजिक एकजुटता का संदेश देता है बरेली पुलिस जनसेवा सुरक्षा और जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है उन्होंने सभी से त्योहार को आपसी प्रेम भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।

बच्चों को उपहार देकर बांटी खुशियां

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के बच्चों को उपहार वितरित किए उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे बच्चों में दीपावली को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। अधिकारियों ने बच्चों के साथ खुशियां साझा कर पुलिस परिवार के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।

एकता और सद्भावना का संदेश

65 हजार दीपकों से सजा पुलिस लाइंस का परिसर इस दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। रोशनी आतिशबाजी और खुशियों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस परिवार को एक मंच पर जोड़ने का काम किया बरेली पुलिस का यह आयोजन केवल दीपावली का उत्सव नहीं बल्कि समाज में शांति विश्वास आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का संदेश भी बना।
BareillyPolice Bareilly दीपोत्सव दीपावली छोटीदीपावली 65हजारदीपक पुलिसलाइन्सबरेली अनुरागआर्य अजयकुमारसाहनी IHMO live news 

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...