⚡ ब्रेकिंग News

बंगाल जीत पर शारिक अब्बासी के नेतृत्व में पसमंदा मंच का जश्न, बरेली में मजबूत पकड़ का दिखा असर।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 
मिठाई बांटकर मनाई खुशी, कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और संगठन मजबूती का लिया संकल्प

बरेली।शहर में हिंदुस्तानी पसमंदा मंच के कार्यकर्ताओं ने बंगाल में मिली जीत की खुशी उत्साहपूर्वक मनाई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अब्बासी के निजी कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
कार्यक्रम के दौरान शारिक अब्बासी की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व विशेष रूप से चर्चा में रहा। बरेली में अल्पसंख्यक समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़ का असर भी आयोजन में साफ नजर आया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने उनके प्रभाव को दर्शाया।वक्ताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और संगठन की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शारिक अब्बासी के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और समाज के बीच अपनी पकड़ और प्रभाव बढ़ा रहा है।इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर कार्य करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए इस खुशी को मिलकर साझा किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को प्रभावशाली बना दिया।

जश्न मनाने में उपस्थित रहे महानगर अध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी, मोहम्मद हसीब, शोएब कुरैशी, शब्बू कुरेशी, मोहम्मद साजिद, शफातउल्लाह, मोहम्मद फुरकान ,आलम कुरेशी ,वसीम अहमद उर्फ शानू ,अदनान मियां, काशिफ रजा, नूरुद्दीन आदि

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...