IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली: इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन की अगुवाई में बड़ी सफलता, 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
बरेली। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुभाषनगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन ने नेतृत्व करते हुए अपनी टीम के साथ मिलकर 2 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आम जनता ने भी राहत की सांस ली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने अपनी टीम को सक्रिय करते हुए मुखबिर तंत्र को मजबूत किया। 3 मई 2026 को मिली सटीक सूचना पर उन्होंने खुद मोर्चा संभालते हुए अंधी पुलिया क्षेत्र में घेराबंदी कराई और शातिर तस्कर को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी सलीम अंसारी, निवासी ग्राम करेली, थाना सुभाषनगर, के पास से पुलिस ने 2 किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन और 620 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना सुभाषनगर में मुकदमा संख्या 282/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
इंस्पेक्टर नैन की सख्त पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने कबूल किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर अफीम पंजाब ले जाकर बेचने की फिराक में था। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
टीम वर्क और नेतृत्व की मिसाल
इस ऑपरेशन में इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन का नेतृत्व और रणनीति साफ तौर पर नजर आई। उनके साथ उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और कांस्टेबल अंकित नागर ने अहम भूमिका निभाई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इंस्पेक्टर नैन के आने के बाद क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगी है और पुलिस की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
BareillyPolice SatishKumarNain SubhashNagar HeroCop UPPolice DrugFreeIndia AfimSmuggling CrimeControl BreakingNews BareillyNews
إرسال تعليق