⚡ ब्रेकिंग News

बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे कचौड़ी भटूरे के नमूने सील ,,और नकली अंडों की जांच तेज

IHMO लाइव न्यूज 
इमरान खान 
बरेली। शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुराना रोडवेज बस अड्डा स्थित त्यागी रेस्टोरेंट पर अचानक छापा मारा। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अक्षय गोयल के नेतृत्व में की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप सिंह, राकेश कुमार और इंद्रजीत सिंह शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में तैयार किए जा रहे समोसे और तलने में उपयोग हो रहे वनस्पति तेल पर संदेह होने पर अधिकारियों ने दोनों के एक-एक नमूने लेकर उन्हें सील किया और जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया।

रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

नकली अंडों की शिकायत पर भी चला अभियान
जिला प्रशासन के निर्देश पर 11 और 12 अप्रैल को शहर में नकली अंडों की शिकायतों को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जगतपुर गौटिया, एजाज नगर, शहदाना, पुराना शहर, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर और बहेड़ी सहित कई क्षेत्रों में अंडा विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की गई।

कहीं नहीं मिले नकली अंडे, लोगों को राहत
जांच के दौरान किसी भी दुकान पर नकली अंडों का भंडारण नहीं मिला, जिससे आम लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि विभाग ने साफ किया है कि निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

मिलावटखोरों को चेतावनी

सहायक आयुक्त अक्षय गोयल ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#BareillyNews #FoodSafety #छापेमारी #मिलावटीखाद्य #FoodDepartment #FoodInspection #TyagiRestaurant #BreakingNews #UPNews #Adulteration #HealthAlert #खाद्यसुरक्षा #BareillyPolice #FoodAdulteration #PublicHealth #छापा #NewsUpdate #IndiaNews #Alert #SafeFood

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...