⚡ ब्रेकिंग News

एसएसपी अनुराग आर्य ने किया सीओ बहेड़ी कार्यालय के नवीनीकिरत कक्षों का लोकार्पण थाना बहेड़ी का किया निरीक्षण

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

एसएसपी अनुराग आर्य ने किया सीओ बहेड़ी कार्यालय के नवीनीकृत कक्षों का लोकार्पण थाना बहेड़ी का किया निरीक्षण

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को सीओ बहेड़ी कार्यालय के नवीनीकृत कक्षों का लोकार्पण किया इसके बाद उन्होंने कस्बे के मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही थाना बहेड़ी पहुंचकर कार्यालय व्यवस्थाओं पुलिस की कार्यप्रणाली और अभिलेखों का सघन निरीक्षण किया।
सीओ बहेड़ी कार्यालय में जीर्णोद्धार के बाद तैयार किए गए कार्यालय कक्ष और आगंतुक कक्ष का एसएसपी ने लोकार्पण किया इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और फरियादियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इसके बाद एसएसपी ने बहेड़ी मार्केट में पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल गश्त की उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता का जायजा लिया।
थाना बहेड़ी के निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई रजिस्टर रजिस्टर नंबर 4 और बीट सूचना से संबंधित अभिलेखों की जांच की। साथ ही थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी देखी।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने बीट पुलिसिंग मजबूत बनाने और अभिलेखों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने और पुलिस सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।
Bareilly BareillyPolice SSPBareilly AnuragArya SPAnuragArya BaheriPolice PoliceInspection FootPatrolling BareillyNews UPPolice LawAndOrder PublicSafety जनसुनवाई बरेलीपुलिस एसएसपीअनुरागआर्य बहेड़ी पुलिसनिरीक्षण पैदल गश्त

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...