IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
सुभाषनगर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपियों को दबोचा तमंचा कारतूस और चाकू बरामद
चौपला चौराहे से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक भी बरामद बेचने के लिए जा रहे थे दोनों आरोपी एक आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस मिला
बरेली अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुभाषनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया है पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के इरादे से जा रहे थे इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के कुशल पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में थाना प्रभारी सुभाषनगर जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मिलक गौंधी वाले रास्ते पर बदायूं रोड के पास चेकिंग और घेराबंदी की
इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दो मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया तलाशी लेने पर एक आरोपी के पास से अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ जबकि दूसरे आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू मिला।
चौपला चौराहे से चोरी हुई थी स्प्लेंडर बाइक
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघुनाथ राम उर्फ पप्पू पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम मलिया खेड़ा थाना आंवला बरेली उम्र करीब 19 वर्ष तथा गौतम सागर पुत्र दिनेश निवासी ग्राम ईटौआ सुखदेवपुर थाना सुभाषनगर बरेली उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक रघुनाथ राम उर्फ पप्पू के कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिल चौपला चौराहे के पास से चोरी हुई थी इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 401/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज था।
वहीं दूसरे आरोपी गौतम सागर के कब्जे से अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला।
पूछताछ में कबूली चोरी की बात
पुलिस की पूछताछ में रघुनाथ राम उर्फ पप्पू ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चौपला चौराहे के पास से चोरी करने की बात स्वीकार की वहीं गौतम सागर ने पुलिस को बताया कि अपाचे मोटरसाइकिल उसने बरेली से चोरी की थी और उसे बेचने के लिए जा रहा था दोनों आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिलों को बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया
दो मुकदमे दर्ज न्यायालय भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुभाषनगर में मुकदमा अपराध संख्या 760/2026 धारा 317(5) बीएनएस तथा आयुध अधिनियम की धारा 3/4/25 के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 401/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज है पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह उपनिरीक्षक प्रांशु सचान कांस्टेबल गौरव अत्री पारस कुमार आकाश राणा और हेड कांस्टेबल शत्रुघ्न शर्मा सहित थाना सुभाषनगर पुलिस टीम शामिल रही
BareillyPolice BareillyNews SubhashNagarPolice चोरीकीमोटरसाइकिल दोआरोपीगिरफ्तार अवैधतमंचा पुलिसकार्रवाई IHMO live news
إرسال تعليق