IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
चार किलो से अधिक अवैध डोडा छिलका के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना सुभाषनगर पुलिस की कार्रवाई उत्तराखंड में सप्लाई करने की थी तैयारी
बरेली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुभाषनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 04 किलो 177 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 की रात थाना सुभाषनगर पुलिस टीम माल गोदाम रोड क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 04 किलो 177 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नन्नू पुत्र स्वर्गीय जसवंत निवासी सुभाषनगर बरेली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तराखंड क्षेत्र में डोडा छिलका सप्लाई करने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Bareilly BareillyPolice SubhashNagar NDPSAct DrugSmuggling PoliceAction UPPolice CrimeNews BreakingNews HindiNew IHMO live news सुभाषनगर बरेली बरेलीपुलिस डोडाछिलका एनडीपीएसएक्ट अपराध पुलिसकार्रवाई
إرسال تعليق