IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
मुरादाबाद अवैध संबंधों में बाधक बने पति की करंट देकर और जहर खिलाकर हत्या पत्नी समेत चार हिरासत में
मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी बहन और बहन के प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि पहले युवक को करंट के झटके दिए गए उसके बाद जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया वारदात के बाद पूरे मामले को हादसा और आत्महत्या बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।
मझोला थाना क्षेत्र के कुन्दनपुर निवासी पवन कुमार (30) एक एक्सपोर्ट फर्म में काम करता था। वह कृषि विभाग कार्यालय के पास अपने मकान में पत्नी आंचल और तीन साल की बेटी दिव्यांशी के साथ रहता था पवन के बड़े भाई देवेंद्र बिजली विभाग में लाइनमैन हैं और चौधरी चरण सिंह चौक के पास परिवार सहित रहते हैं
मृतक के भाई देवेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पवन की शादी वर्ष 2020 में संभल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बटौवा निवासी आंचल के साथ हुई थी शादी के बाद से ही आंचल का गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी अंकित नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पवन को इसकी जानकारी हो गई थी और वह पत्नी को कई बार समझा चुका था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद भी होता रहता था।
देवेंद्र के अनुसार शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि पवन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचकर जब आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि रात करीब 11 बजे दो संदिग्ध युवक घर से बाहर निकलते देखे गए थे। इसके बाद परिवार को हत्या की आशंका हुई।
आरोप है कि आंचल ने अपने प्रेमी अंकित
बहन शिखा और शिखा के प्रेमी अजय दिवाकर के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले आंचल मायके गई थी जहां पति की हत्या की योजना बनाई गई। गुरुवार शाम वह अपनी बहन शिखा के साथ मुरादाबाद लौटी थी। उस समय पवन अपनी बहन अनीता के घर गया हुआ था। आंचल ने फोन कर उसे घर बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर करंट के निशान और जहरीले पदार्थ की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला हत्या में दर्ज कर लिया। मझोला पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी आंचल उसके प्रेमी अंकित बहन शिखा और अजय दिवाकर के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। सभी साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Moradabad Mazhola CrimeNews MurderCase IllegalRelationship MoradabadPolice UPCrime BreakingNews HindiNews मुरादाबाद हत्याकांड अवैधसंबंध क्राइमन्यूज उत्तरप्रदेश पुलिसकार्रवाई
إرسال تعليق