IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
22 मई से 20 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण अभियान प्रगणकों को मिलेगा 25 हजार मानदेय तहसील सदर का बढ़ाया गौरव
बरेली शुक्रवार 22 मई 2026: भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का काम बरेली में 22 मई 2026 से शुरू हो गया है। यह अभियान 20 जून 2026 तक चलेगा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशन में प्रगणक पर्यवेक्षक और चार्ज अधिकारी पूरे जिले में HLB का काम कर रहे हैं अधिकांश तहसीलों में मकान सूचीकरण का काम तेजी से चल रहा है।
पहले दिन ही पूरा किया HLB बने मिसाल
तहसील सदर के प्रगणक आनंद कुमार ने पहले ही दिन कमाल कर दिया। सहायक अध्यापक आनंद कुमार प्रा०पा० भरतौल HLB संख्या1384 ने पहले दिन ही अपना HLO कार्य पूरा कर उत्कृष्ट कार्य का परिचय दिया। उनके इस काम से तहसील सदर और पूरे बरेली का नाम रोशन हुआ है।
DM अविनाश सिंह ने बताया जनगणना का सच्चा हीरो
आनंद कुमार के समर्पण और तत्परता को देखते हुए जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अविनाश सिंह और अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया डीएम अविनाश सिंह ने आनंद कुमार की कार्यशैली की जमकर तारीफ की और उन्हें जनगणना का सच्चा हीरो बताया।
प्रगणकों को मिलेगा 25 हजार मानदेय
जनगणना कार्य में लगे सभी प्रगणकों को 25,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा प्रशासन ने सभी प्रगणकों से अपील की है कि वे समय से और सही जानकारी के साथ HLB कार्य पूरा करें। जनगणना-2027 देश के विकास की योजनाओं का आधार बनेगी इसलिए हर घर की गिनती जरूरी है।
إرسال تعليق