IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान
नवाबगंज थाने में तैनात उप-निरीक्षक पर कार्रवाई न करने और फोन पर अनुचित टिप्पणी का आरोप, विभागीय जांच शुरू
नवाबगंज थाने में तैनात उप-निरीक्षक पर कार्रवाई न करने और फोन पर अनुचित टिप्पणी का आरोप, विभागीय जांच शुरू
बरेली में पुलिस की छवि खराब करने वाले एक दरोगा पर एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना नवाबगंज में तैनात उप-निरीक्षक को महिला फरियादी से अभद्रता करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने साफ चेतावनी दी है कि पुलिसिंग में लापरवाही और दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक थाना नवाबगंज क्षेत्र की एक महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। आरोप है कि वहां तैनात उप-निरीक्षक ने न तो महिला की शिकायत पर कार्रवाई की और न ही उसे गंभीरता से लिया। इतना ही नहीं, बाद में फोन पर बातचीत के दौरान दरोगा ने महिला से अनुचित टिप्पणी भी कर दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत सीधे एसएसपी अनुराग आर्य से की
एसएसपी ने लिया तुरंत एक्शन
@highlight UP Police IPS Ajay Sahni @
إرسال تعليق