IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली। हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के महानगर सचिव मोहम्मद सलीम के नए कार्यालय का उद्घाटन शहर में उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एससी/एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी एवं महानगर उपाध्यक्ष राजकिशोर कश्यप उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने हिंदुस्तानी पसमांदा मंच की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि संगठन समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों से समाज सेवा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शारिक अब्बासी, मोहम्मद तारिक कुरैशी, मोहम्मद शब्बू, मोहम्मद फुरकान आलम कुरैशी, शोएब, शफातउल्लाह, नूरुद्दीन, साजिद, वसीम, अहमद, अरबाज, समद, सलीम, जुबेर, मोहम्मद रिजवान, चांद मियां, राजू, रामू, सचिन वर्मा, मोहम्मद असलम ,यश, छत्रपाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
إرسال تعليق