⚡ ब्रेकिंग News

एस एस पी अनुराग आर्या जी की तबादला एक्सप्रेस 8 इंस्पेक्टर ,106 दरोगा समेत 114 का ट्रांसफर


IHMO लाइव न्यूज 
इमरान खान 
बरेली, 21 अप्रैल। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्तर के कुल 114 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में थानों के साथ-साथ चौकी और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी व्यापक बदलाव किया गया है। कई दरोगाओं को रिजर्व पुलिस लाइन्स से फील्ड में भेजा गया है, जबकि कई को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य तबादले (निरीक्षक स्तर)
नाम कहाँ से कहाँ को
वरुण कुमार सीओ हाईवे कार्यालय थाना क्योलड़िया
सुरेन्द्र कुमार थाना किला थाना सुभाषनगर
लव सिरोही बिथरी चैनपुर नवाबगंज
राजबली सिंह रिजर्व पुलिस लाइन्स भोजीपुरा
जसवीर सिंह बालियान इज्जतनगर सीओ नगर तृतीय
विपिन कुमार क्राइम ब्रांच सीओ मीरगंज
राजेश कुमार क्राइम ब्रांच सीओ हाईवे
नरेश कश्यप सम्मन सेल विशारतगंज

उपनिरीक्षक तबादला सूची (संक्षेप में)

श्रीनिवास – मीरगंज से शाही

सतीश कुमार – रिजर्व लाइन्स से शाही

वीर सिंह – कोतवाली से इज्जतनगर

धर्मेन्द्र विश्नोई – कोतवाली से इज्जतनगर

जितेन्द्र कुमार – रिजर्व लाइन्स से सीबीगंज

नवदीप कुमार – देवरनियां से सुभाषनगर

मुकेश कुमार – सुभाषनगर से महिला थाना

श्रीपाल सिंह – सिरौली से सुभाषनगर

कृपाल सिंह – सिरौली से महिला थाना इसी प्रकार शेष उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों चौकियों जैसे बारादरी, भोजीपुरा, क्योलड़िया, फतेहगंज, इज्जतनगर, कैण्ट, बहेड़ी, आंवला, शेरगढ़, हाफिजगंज आदि में नई तैनाती दी गई है।)
चौकी प्रभार में भी बड़ा बदलाव

जगतपुर, जोगीनवादा, सैटेलाइट, कुतुबखाना, चौकी चौराहा, नवाबपुरा, कानूनगोयान, लाल फाटक, बैरियर-1, धौराटांडा, रिठौरा सहित कई महत्वपूर्ण चौकियों पर नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
एसएसपी का निर्देश
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तत्काल नई तैनाती स्थल पर जॉइन करें। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासनिक नजरिया
इस बड़े स्तर के फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
#BareillyPolice #BareillyNews #UPPolice #TransferList #PoliceTransfer #LawAndOrder #BreakingNews #HindiNews #UPNews #PoliceUpdate #SSPOrder #AdministrativeAction #CrimeControl #PoliceDepartment #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNow #LocalNews #BareillyUpdates #UPBreaking

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...